चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ संस्थान के अध्यक्ष सुनील जागेटिया एवं पदाधिकारियों के आह्वान पर कल चित्तौड़गढ़ में सभी व्यवसाय बंद रहे। संस्था के संरक्षक ओमप्रकाश लड्ढा ने बताया कि सभी व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर एकता का परिचय दिया है जिस व्यापारिक एकता के लिए यह संगठन बनाया है उसमें सभी व्यापारियों का सहयोग सराहनीय है। महारानी पद्मिनी मॉल द्वारा भी चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ के सहयोग में अंतिम रविवार को माल बंद रखा। सभी व्यापारियों द्वारा जुल्लूू बोहरा का भी स्वागत किया गया। महासचिव राजकुमार बज ने बताया की शहर नेहरू बाजार न्यू क्लॉथ मार्केट राणा सांगा बाजार सेंती सभी बाजारो में बंद पूर्णतया सफल रहा।
सुनील कोठारी ने बताया कि सभी व्यापारियों ने मनोरंजन एवं अपने परिवार को समय दिया। सभी व्यापारियों में हर्ष का माहौल है। संस्था के सचिव प्रतीक बोहरा ने बताया की व्यापार महासंघ के पदाधिकारीयो द्वारा शनिवार को भी कुछ व्यापारियों को समझाया गया की अंतिम रविवार बंद रखकर व्यापार महासंघ का समर्थन दें और सभी व्यापारियों ने सहयोग किया। चित्तौड़गढ़ व्यापार महासंघ ने कुछ ही समय में चित्तौड़गढ़ के सभी व्यापारियों के साथ मिलकर चित्तौड़गढ़ में व्यापारियों की एकता का अनूठा उदाहरण दिया है एवं व्यापार महासंघ की इस पहल में सभी कॉरपोरेट्स एवं ब्रांड स्टोर्स ने भी उनका सहयोग किया है जिस पर महासंघ के अधिकारियों ने सभी को धन्यवाद प्रेषित किया।
आने वाले समय में व्यापार महासंघ चित्तौड़गढ़ में पुनः कृषि मंडी चलाने के लिए सभी व्यापारियों के साथ मिलकर प्रशासन को अवगत कराया एवं जल्द ही इस पर कार्यवाही करके चित्तौड़गढ़ में कृषि मंडी को शुरू करने का कार्य भी शुरू किया है।