BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2024, 12:59 pm
BIG NEWS :" दिल्ली में सीएम मोहन ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात, उज्जैन सिंहस्थ के लिए मांगा विशेष सहयोग, राज्यमंत्री वी सोमन्ना और राज भूषण चौधरी से भी की भेंट, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और राज्यमंत्रियों से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ 2028 के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग का अनुरोध किया है। वहीं उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री वी सोमन्ना और राज भूषण चौधरी से भी मुलाकात की है।


बुधवार को एमपी के सीएम मोहन ने दिल्ली में स्थित श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, केंद्रीय राज्य मंत्री वी सोमन्ना, केंद्रीय राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जलशक्ति मंत्री को केन-बेतवा परियोजना और पार्बती-कालीसिंध-चंबल परियोजना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। साथ ही परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान प्रमुख सचिव संजय शुक्ला सहित केंद्रीय मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


सीएम मोहन ने मुलाकात के बताया कि ‘मेरी जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से मुलाकात हुई। हमारी 2 बड़े नदी जोड़ो अभियान जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशेष रूचि है। केन-बेतवा लिंक परियोजना के टेंडर पर बात हुई है। इसके माध्यम से बुंदेलखंड के 10-15 जिलों में बहुत लाभ मिलेगा। ये हमारा बहुत पानी की दरकार वाला इलाका है और इसमें सरकार बहुत गंभीरता से आगे बढ़ी है। बहुत जल्द इसके नतीजे मिलेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE