BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2024, 10:27 am
BIG NEWS : 27 जुलाई को दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक, सीएम मोहन और वीडी शर्मा होंगे शामिल, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। दिल्ली में कल शनिवार को बीजेपी की बड़ी बैठक हो सकती है जिसमें सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। साथ ही अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी इस मीटिंग का हिस्सा रहेंगे। लोकसभा सत्र के कारण वीडी शर्मा दिल्ली में ही मौजूद हैं। 


27 जुलाई को ही नीति आयोग की बैठक
27 जुलाई को ही नीति आयोग की बैठक होने जा रही है जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयोग की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए विकसित भारत 2047 दस्तावेज पर चर्चा होगी। सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। हालांकि विपक्षी दलों ने बैठक में शामिल नहीं होने का ऐलान किया है। 


संगठन की बैठक आज भी जारी 
दिल्ली में हो रही संगठन की बैठक आज भी जारी रहेगी। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा बैठक में शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष बैठक लेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE