देवास। पूरे देश और प्रदेश में एसटी एससी आरक्षण में उप वर्गीकरण को लेकर बीएसपी भीम आर्मी सहित अन्य संगठनों ने आज एक दिवसीय भारत बंद का आह्वान किया था जिसको लेकर आज बीएसपी, भीम आर्मी सहित अन्य संगठनों ने एकदिवसीय बंद का आह्वान करते हुए शहर के मुख्य मार्ग एमजी रोड नोवेल्टी चौराहे पर खुली दुकानों को हाथ जोड़कर बंद करवाया। वही शहर के मुख्य मार्ग पर रेली निकालते हुए नारेबाजी की।इस दौरान शहर में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। साथ ही इस दौरान दौरान शहर के उज्जैन रोड स्थित शराब दुकान बंद नहीं होने पर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए शराब दुकान को बंद कराया।इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।