BREAKING NEWS
BIG REPORT : उज्जैन की एपीआई मैन्युफैक्चरिंग इकाई.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल खिमला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत को रंगों और शब्दों में.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में 50 लाख से अधिक की एमडी ड्रग्स और.. <<     BIG NEWS : दिन में मिलेगी 10 घंटे बिजली, बढ़ेगा सिंचाई.. <<     KHABAR : समूह से मिली आर्थिक मजबूती, आटा चक्की को.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरी खवासा.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर के जंगल में फिर अचानक बढ़ी हलचल,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मेंटेनेंस के नाम पर बड़ा पावर कट,.. <<     ‘छात्रों की गूंज’ में बड़वानी के युवाओं की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : निःशुल्क पार्किंग में 24 घंटे में दो बाइक.. <<     BIG NEWS : बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे उत्तराखंड.. <<     NEWS : महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर सजेगी सुरों.. <<     इंदौर में राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन!.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 16, 2026, 10:35 am
KHABAR : रतनगढ़ में सफाई व्यवस्था पर संकट, कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, नगर में गूंजा वेतन नहीं तो काम नहीं, तीसरे दिन भी हड़ताल पर डटे कर्मचारी, समर्थन में कांग्रेस का अल्टीमेटम, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। नगर परिषद रतनगढ़ के सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों एवं कई माह से लंबित वेतन भुगतान को लेकर लगातार तीसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। कर्मचारियों के समर्थन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी सफाई कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कमल छपरीबंद सहित प्रतिनिधिमंडल हड़ताली कर्मचारियों के बीच पहुंचा और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से मुलाकात कर सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं बकाया वेतन का शीघ्र निराकरण करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष जय राम सिंह चौहान के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव कमल छपरीबंद, वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा, आजाद शाह, अर्जुन बैरागी एवं युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा शामिल रहे।

प्रदेश सचिव कमल छपरीबंद ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शासन-प्रशासन एवं नगर परिषद द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो सफाई कामगार प्रकोष्ठ कर्मचारियों के साथ मिलकर आंदोलन को और उग्र करेगा। आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल (आमरण अनशन) भी शुरू किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा। कर्मचारियों ने भी अपनी मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग करते हुए हड़ताल जारी रखने का संकेत दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE