मंदसौर। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंदसौर शहर में रैली निकालकर बन्द का आह्वान किया। भीम आर्मी जिला अध्यक्ष पवन कुमार रेदास ने कहा कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का सहारा लेकर आरक्षण को बांटने का काम किया है इसी संदर्भ में भारत बन्द के अंतर्गत आज मंदसौर शहर को बंद कराया गया है अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।