BREAKING NEWS
KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में करोड़ों का.. <<     BIG NEWS : राहगीर अभियान बना किसानों के लिए बड़ी.. <<     BIG NEWS: जगदीश मालवीय पदोन्नत, आगर मालवा में.. <<     कसरावद में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस को.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 का शुभारंभ, 15 से 30.. <<     VIDEO NEWS: रोज़ी-रोटी की जद्दोजहद बनी मौत,बबूल का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2024, 2:29 pm
KHABAR : राजस्व महाअभियान में बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही, कलेक्टर ने वर्चुअल समीक्षा में दिए निर्देश, प्रकरणों के निराकरण में लाई जाए तेजी, पढे़ खबर 

Share On:-

कटनी। लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए संचालित राजस्व महा भियान 2.0 की कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने वर्चुअल समीक्षा के दौरान कहा है कि राजस्व महा अभियान के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की सुस्ती, हीलाहवाली और कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


राजस्व महाभियान 2.0 के दौरान 30 जून की स्थिति में पोर्टल में लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश थे। इसके तहत अब तक कि अवधि में पोर्टल में लंबित नामांतरण, बंटवारा और अभिलेख दुरुस्ती करण के शत-प्रतिशत मामलों का निराकरण कर लिया गया है।


जबकि ई-केवाईसी के 91 हजार 729 और नक्शा तरमीम के 64 हजार 470 मामले राजस्व महाभियान 2.0 के तहत निराकृत किए गए हैं। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को ई-केवाईसी और नक्शा तरमीम कार्य में तेजी लाने की हिदायत दी है।


राजस्व न्यायालयों में समय सीमा पार लंबित नक्शे पर तरमीम उठाना, खसरे की समग्र, आधार से लिंकिंग समग्र का आधार से ई-केवाईसी नवीन और ऑफलाइन नम्बर से उतरे राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, स्वामित्व योजना के तहत आबादी भूमि के सर्वेक्षण के कार्य को पूरा करना, फॉर्म रजिस्ट्री का क्रियान्वयन, पीएम किसान सेचुरेशन, आदेशों का राजस्व अभिलेख में अमल और डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण का किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE