उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को झारखंड के एक भक्त ने करीब चार किलो वजन का चांदी का मुकुट नाग कुंडल सहित भगवान महाकाल को अर्पित किया है। चांदी के मुकुट का आज की स्थिति में बाजार मूल्य करीब साढ़े तीन लाख रूपए सेे अधिक है। इसी तरह उत्तर प्रदेश के एक अन्य भक्त ने भी करीब 50 हजार रूपए मूल्य का चांदी का मुकुट भेंट किया है। मंदिर समिति द्वारा दोनो दानदाताओं का सम्मान किया गया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के कोठार शाखा के प्रभारी मनीष पांचाल ने बताया कि बुधवार को झारखंड के हज़ारी बाग से आए भगवान महाकाल के भक्त साहेब सोनी द्वारा मंदिर के पुरोहित नवनीत शर्मा व रूपम शर्मा की प्रेरणा से श्री महाकालेश्वर भगवान को 1 नग रजत मुकुट मय नाग कुंडल के अर्पित किया है। चांदी के मुकुट का कुल वजन 4007 ग्राम है। आज की स्थिति में बाजार मूल्य करीब साढ़े तीन लाख रूपए है। इसी तरह उत्तरप्रदेश के मेरठ के मनीष विज द्वारा पुरोहित आदेश शर्मा की प्रेरणा से चांदी का 1 नग मुकुट दान में प्राप्त हुआ। जिसका वजन 488 ग्राम है। मुकुट की कीमत करीब 50 हजार रूपए है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबन्ध समिति के दर्शन व्यवस्था प्रभारी राकेश श्रीवास्तव द्वारा रजत मुकुट प्राप्त करने के बाद दोनो दानदाताओं को रसीद प्रदान कर भगवान का प्रसाद भेंटकर उनका सम्मान किया। गौरतलब है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही संचालित होती है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निरूशुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्सा आदि में देशभर से आने वाले भक्त स्वणज़्, रजत आभूषण व सामग्री, नगद राशि अपनी श्रद्धानुसार दान करते है।