नीमच। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए नीमच कलेक्ट्रेट पर शिवसेना युवा सेना द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। सरकार द्वारा कानूनी कार्रवाई में की जा रही लापरवाही के चलते हिंदू समाज को प्रताड़ित किया जा रहा है। ज्ञापन में शिवसेना नीमच इकाई के जिला प्रमुख ओम प्रकाश भाटी द्वारा मांग की गई है कि हिंदू परिवारों को आर्थिक सहायता और सुरक्षा प्रदान की जाए। इस अवसर पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट की जिला इकाई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।