चित्तौड़गढ़। पावटा चौक पर बिजली के पोल पर करंट लगने से एक वानर गंभीर घायल हो गया। मोहल्ले वालों की सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ता गोवर्धन माली ने अपने कार्यकताओं की सूचना दी। नगर प्रमुख लोकेश साहू सहित कार्यकर्ताओं को चिकित्सालय पहुँचाया जहाँ वानर राज को मृत घोषित कर दिया। गोवर्धन माली, हैप्पी राजपूत, अमन शर्मा, विशाल छीपा, वीरसिंह राठौड़ आदि कार्यकर्ताओं ने शंकर गट्टा स्थित श्मशान घाट पर विधि-विधान के साथ साथ अंतिम संस्कार कर समाधि बनाई।