रतलाम। जिला पंचायत क्षेतत्र ग्राम लसुड़िया नाती में दिनांक 17/08/24 को एक नाबालिग बालिका का रात को 11 से 12 बजे के बिच घर से अपरहण हो गया था जिसको लेकर समाजिक संगठनों ने कालूखेड़ा थाने का घेराव किया गया था। लेकिन अभी तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। जिसको लेकर आज जावरा शहर थाने में सीएसपी के नाम जिला किसान कांग्रेस की ओर से संघठन के पदाधिकारियों ने मिलकर ज्ञापन दिया। जिसमे प्रशासन को बताया गया कि अगर बच्ची को जल्दी से जल्दी ढूंढ कर परिवारजन को नहीं सौंपा तो किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा ने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी सड़क पर उग्र आंदोलन करेगी। ज्ञापन मुख्य रुप सेपिपलौदा जनपद अध्यक्ष योगेंद्र सिंह जनपद सदस्य गोपाल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोहरलाल शर्मा, जगदीष यादव, दिनेश शर्मा, डीपी धाकड़, जावेद पॉपुलर, हसन पठान सईद मेव बोरदा, असलम मेव और अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।