BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2024, 4:49 pm
KHABAR : स्वयं को पुलिस वाला बताकर पवन का अपहरण करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। पुलिस अधीक्षक महोदय यशपाल सिंह राजपूत शाजापुर के आदेशानुसार सम्पूर्ण जिले में आपराधिक तत्वों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी. एस. बघेल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शुजालपुर पिन्टु कुमार बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि. घनश्याम बैरागी के नेतृत्व में पुलिस चोकी तिलावद व थाना अवंतीपुर बडोदिया की टीम द्वारा चोकी तिलावद क्षेत्र में हुई अपहरण की घटना अंजाम देने वाले आरोपियो को थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी की मदद से पकडने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 21.08.2024 को फरियादिया श्यामू बाई पति रमेश खाती उम्र-55 साल नि. अरनियांकला द्वारा चोकी तिलावद पर सुचना दी गई मैं व मेरा लडका मेरी बहन के यहा ग्राम पुवडिया से मोटरसाईकिल से आ रहे थे कि ग्राम अरण्डिया व तिलावद जोड के बीच एक सफेद कलर की कार आई व हमारी मोटरसाईकिल के सामने रोक दी व उसमे से दो आदमी उतरकर स्वयं कांे पुलिस वाला बताकर मेरे लडके पवन को जबरजस्ती कार में बेठाकर ले गये जिस कार है। सुचना पर से चोकी तिलावद पर तत्काल अप. क्र. 0/90/24 धारा 140(3) ,127(2),3(5) भा.न्या. संहिता का पंजीबद्ध किया गया व थाना प्रभारी अवंतीपुर बडोदिया द्वारा दो अलग अलग टीम बनाकर अपहृत व आरोपियो की पतारसी हेतु स्वाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा अन्य जगहो पर सीसीटीवी कैमरे, जमीनी स्तर की मुखबिरी व मोवाईल लोकेशन के आधार पर उक्त कार शिवपुरी से ग्वालियर जाने का पता चला। जिस पर से थाना प्रभारी घनश्याम बैरागी द्वारा तत्काल फोन पर थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी के थाना प्रभारी राजीव दुबे को उक्त घटना के बारे में बताया गया।


थाना प्रभारी सुभाषपुरा द्वारा अपने स्टाफ के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त गाडी को रोक लिया गया। जिसे अ0बडोदिया पुलिस टीम के सुपुर्द किया गया। उक्त अपहृत व आरोपियो को अवंतीपुर बडोदिया पुलिस टीम द्वारा रांउड अप करके पुछताछ की जा रही है। जिन्है जल्द ही माननीय न्यायालय में पंेष किया जावेगा। 


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी घनश्याम बैरागी, चोकी प्रभारी तकेसिह थोलिया, सउनि. विजयसिह राजपुत, सउनि. रघुनाथसिह राठोड, प्र.आर. सुनिल, प्र.आर. विजय धन्गर आर. लवकुश परमार, आर. रवि वर्मा, आर. कमलेश आवले, आर. दिनेश वर्मा, आर, अखिल वर्मा आर. गजेन्द्र खन्ना, आर. गेहरबान अरड रौ. शुभम व थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी थाना प्रभारी राजीव दुबे व उनके स्टाफ आदि की महत्वपुर्ण भुमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE