मनासा। 20 अगस्त को नोडल खेल विद्यालय शासकीय बालक उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 नीमच में जिला स्तरीय सालेय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य कृष्णा पाटीदार ने किया। जूडो प्रतियोगिता में मनासा से शारदा विद्या निकेतन भाटखेड़ी के और जूडो एसोसियन मनासा क्लब के बच्चों ने भाग लिया जिसमें शारदा विद्या निकेतन भाटखेड़ी के 15 बच्चों का सिलेक्शन हुआ वही जूडो एसोसियन मनासा क्लब के चार बच्चों का इस प्रतियोगिता में सिलेक्शन हुआ।
इस प्रतियोगिता में रियांश रावल, व गर्ल्स में रिया पाटीदार ज्योति जोनवाल, का स्कूल डिवीजन लेवल के लिए सलेक्शन हुआ। वहीं जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया । मास्टर ट्रेनर ईशा रावल मनासा क्षेत्र के जूडो कराटे में अच्छा अनुभव और इंटरेस्टेड बच्चों का लंबे समय से प्रतिदिन 5 बजे से 7 बजे तक मनासा क्लब में प्रशिक्षण दे रही है।वही ईशा रावल ने बताया कि आगामी 29 अगस्त को चयनित बच्चों का नीमच के टाउन हाल में जूडो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें चयनित सभी बच्चे भाग लेकर सहभागिता करेंगे।