मंदसौर। उप संचालक संस्कृति संचालनालय म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि 26 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भक्ति पर्व कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में श्री कृष्ण केंद्रित, नृत्य नाटिका, भक्ति गायन एवं बरेदी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा।