मनासा। आगामी त्यौहार कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश उत्सव, अनंत चतुर्दशी के पर्वों को सौहार्द्र, भाईचारे व शांति पूर्ण तरीके से मनाने के लिए बुधवार को देर शाम 6.00 बजे मनासा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान नगर में होने वाले आयोजन, चल समारोह, जुलूस के रूट सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में एसडीएम पवन बारिया, तहसीलदार बीके मकवाना, जनपद सीएमओ रितेश पाटीदार, थाना प्रभारी एसके यादव एसडीओपी विमलेश उईके एवं नगर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक सहित पत्रकार गण मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से भाईचारे सौहार्द व शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की।