मुरैना। नेशनल हाईवे क्रमांक 552 जोरा रोड हादसों का हाईवे बनकर रह गया है। हाईवे पर जगह-जगह सड़क में हुए गड्ढों पानी भरने से पूरी सड़क उखड़ गई है। बरसात में पानी भर जाने से प्रतिदिन हद से हो रहे हैं बाइक सवार सहित टमटम चालक भी गिर जाते हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे बुधवार की देर शाम नेशनल हाईवे क्रमांक 552 जोरा रोड पर तीन से चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम तीन से चार घंटे तक लग रहा जिसमें एंबुलेंस सहित कई इमरजेंसी वाहन फंसे रहे, 4 घंटे की कड़ी मस्कट के बाद यातायात पुलिस और स्थानी लोगों की मदद से जाम खुलवाने में पुलिस सफल हुई।