BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2024, 3:33 pm
KHABAR : झाबुआ की लाडली बहनों की राखी कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री को बांधकर की भेंट, सीएम ने अत्यंत प्रसन्न होकर बहनों को दी शुभकामनाएं, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। झाबुआ की 196420 लाडली बहनों द्वारा भेजी गई रक्षा सूत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कलाई पर कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बांधकर भेंट की गई।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाडली बहनों को 1250 रुपये की राशि के अतिरिक्त रक्षाबंधन के उपहार के रूप में 250 रुपये की राशि प्रदान किए जाने पर  झाबुआ क्षेत्र की लगभग 196420 लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव का आभार व्यक्त करने के लिए रक्षा सूत्र बनाए, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया यह राखियां, पारम्परिक बोहेणी में लेकर समत्व भवन पहुंची और प्रतीक स्वरूप यह राखियां मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव को भेंट की, मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने झाबुआ की बहनों की भावना अभिव्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव को राखी बांधी मुख्यमंत्री लाडली बहनों की राखी पाकर अत्यन्त प्रसन्न हुए एवं सभी लाड़ली बहनों को शुभकामनाएँ प्रेषित की और झाबुआ की बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा व्यक्त किया गया स्नेह मेरी अमिट पूंजी है, साथ ही कैबिनेट मंत्री, कलेक्टर नेहा मीना और महिला एवं बाल विकास विभाग के अमले के प्रयासों की सराहना की। 
मुख्यमंत्री से चर्चा के उपरान्त कैबिनेट मंत्री द्वारा बताया गया कि शेष राखियां सीमा पर पदस्थ भारतीय सेना के जवान भाईयों को भेजी जा रही है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE