खरगोन। शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बस बस स्टैंड पर खड़ी बाइको से टकराकर रुकी, इस दौरान तीन लोगों को चोंट भी आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गनीमत रही समय रहते बस रुक गई अन्यथा जनहानि से इंकार नही किया जा सकता था। हादसे में घायल लोगो ने पुलिस को शिकायत की है। घायल अनूप जेन ने बताया वह रिश्तेदार को एक्टिवा वाहन से बस पर बैठाने गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब मेडिकल के सामने बाइक रोकी इसी दौरान एक बस अचानक तेजगति से दुकान की ओर आते दिखाई दी, समय रहंते मुझे शिवम कुमरावत ने हाथ पकड़ कर खिंच लिया, इसमे शिवम सहित मुझे ओर एक अन्य युवक आकाश राठौड़ को चोंट आई जबकि हम तीनों की बाइको को रौंदते हुए बस रुकी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी ने बस चालक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। उल्लेखनीय है कि त्योहारी सीजन के चलते पर भारी भीड़ थी।