राजगढ़। कलेक्टर गिरीश मिश्रा ने गुरुवार को खिलचीपुर एसडीएम कार्यालय और तहसील न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व न्यायालय, नाजिर शाखा, सहित बिल रजिस्टर का अवलोकन किया। कलेक्टर का कहना है कि उन्हें खि़लचीपुर तहसील में कुछ कमियां मिली है, उन्होंने कमियों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को एक मौका दिया जा रहा है। वह उन कमियों को दुरुस्त कर सके।
एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर, खिलचीपुर तहसील में पहुंचे। यहां वो एक घण्टे रुके। इस दौरान उन्होंने तहसील की नाजिर शाखा और क़ानूननगो शाखा में पटवारी के सेवा अभिलेख, एवं केश बुक और बिल रजिस्टर का अवलोकन किया। इसके बाद कलेक्टर तहसील के न्यायालय कक्ष में पहुंचे।
दैनिक भास्कर ने कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा से बात की उन्होंने बताया कि अभी राजस्व महा अभियान चल रहा है उसके अंतर्गत हमारे अधीनस्थ जो न्यायालय हैं उनका इक्सेप्शन करने का निर्देश माननीय कमिश्नर साहब से प्राप्त हुआ है और हम लोग लगभग सभी शाखों को देख रहे हैं।
शाखों में जो कमियां है। उसकी पूरी करने के लिए एसडीएम तहसीलदार नायब तहसीलदार को निर्देशित कर रहे हैं और उनको एक मौका दिया जा रहा है ताकि जो कमियां हैं उनको दुरुस्त किया जा सके। देखिए अभी हमने खिलचीपुर में स्थापना शाखा चेक की है।
अभी पटवारियों की सर्विस बुक कम्प्लीट नहीं पाई गई है। जिसके लिए इन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है। साथ ही कुछ केस पेशी से उतरे हुए पाए गए है। जिसके संबंध में तहसीलदार को निर्देशित किया गया है।