देवास। जीझोतिया ब्राह्मण समाज द्वारा सामूहिक रूप से तीज व्रत का उद्यापन आज गुरुवार को अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। समाज की 31 महिलाओं ने यह व्रत रखा था जिसका उद्यापन किया गया है। अग्रवाल धर्मशाला में पूजा अर्चना करने के बाद यहां से एक रैली निकाली गई जो शहर में होती हुई मीठा तालाब पर जाकर संपन्न हुई।
समाजजनों ने बताया कि इस व्रत की मान्यता है कि शादीशुदा महिला यह व्रत करती है और मायके वाले इस व्रत को खुलवाते हैं। महिला का भाई पानी में पांच डुबकी भी लगवाता है। पानी में उद्यापन बहन को भाई द्वारा करवाया जाता है।
इसके साथ है देवास में माली गुजराती समाज द्वारा भी यह तीज का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाता है जिसमे समाज द्वारा मीठा तालाब पर बड़ी संख्या में पहुंचकर यह बहनों को पानी में डुबकी लगाकर व्रत करवाया जाता है।