BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2024, 4:33 pm
KHABAR : जिला अस्पताल के मातृ-शिशु स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाएं, पीने के पानी की व्यवस्था नहीं, डॉक्टर का इंतजार कर रहे मरीज, बैठने के लिए नहीं है इंतजाम, पढे़ खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिला अस्पताल में विगत दिनों सीएम ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया था। इस स्वास्थ्य केंद्र में आने वाली प्रसुताओं के लिए पर्याप्त डाक्टरों की व्यवस्था नहीं है। आज सुबह 10 बजे से आई महिलाएं और उनके साथ आएं परिजन चिकित्सकों के इंतजार में बैठे रहे।


पीने के पानी की के लिए अभी तक यहां वाटर कूलर नहीं लगाया गया। पानी के दो कैंपर के माध्यम से वहां आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की व्यवस्था की गई है। नवनिर्मित भवन में बैठने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। टीकाकरण कक्ष के बाहर महिलाओं और उनके परिजन नीचे फर्श पर बैठने को मजबूर हैं। यहां बैठने के लिए जो कुर्सियां लगवाई गई, उस पर मरीजों के सामान रखें हुए हैं।


यहां बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। 20 करोड़ की लागत से बने इस स्वास्थ्य केंद्र में महिला मरीजों को डॉक्टरों का भी इंतजार करना पड़ता है। यहां महिला चिकित्सक की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। इस स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण के समय बड़े-बड़े दावे किए गए थे लेकिन हकीकत में यहां कोई व्यवस्था नहीं है।


जिला अस्पताल में पदस्थ आरएमओ ने बताया एक संस्था द्वारा आर ओ दिया गया, शीघ्र ही उसे लगवाया जा रहा है।‌ मरीजों को बैठने के लिए कुर्सियों की भी व्यवस्था की जा रही है। डॉक्टर ओपीडी के समय नियमित बैठते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE