बुरहानपुर। बोहरा समाज की ओर से पौधारोपण महा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुरू किया गया। गुरुवार को समाजजन ने बुरहानपुर एसडीएम पल्लवी पुराणिक, सीएसपी गौरव पाटिल, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, तहसीलदार रामलाल पगारे आदि के साथ हकीमिया स्कूल परिसर में पौधरोपण किया।
बोहरा समाज की अंजुमन जकवी जमाअत के प्रवक्ता तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया समाज के 53वें धर्मगुरू सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के आदेश पर यह अभियान शुरू किया गया। इससे पहले समाज की अन्य संस्थाओं में पौधारोपण किया गया। गुरुवार को हकीमिया स्कूल परिसर में पौधारोपण हुआ।
शहर आमिल के साथ ही दरगाह ए हकीमी उप प्रबंधक शेख मुस्तुफा उज्जैनी और अन्य समाजजन मौजूद थे। उन्होंने बताया समाज प्रशासन की पौधारोपण की पहल में सहयोग कर रहा है। बोहरा समाज के पवित्र धार्मिक स्थल दरगाह ए हकीमी के साथ साथ अनेक शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाओं में पौधारोपण किया जा रहा है।