BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2024, 6:01 pm
KHABAR : कागज मिल नेपा लिमिटेड में ई-कचरा प्रबंधन पर प्रशिक्षण, सहायक प्रबंधक आईटी बोले- ई-कचरा पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा है, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय की पेपर मिल नेपा लिमिटेड के प्रशासनिक भवन स्थित आईटी विभाग में गुरुवार को ई-अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्ययोजना और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस दौरान सहायक प्रबंधक आईटी विजय भामरे ने कहा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के तेजी से उन्नयन के कारण ई-कचरा बढ़ रहा है, जिसके लिए बेहतर प्रबंधन और पुरस्करण की आवश्यकता है। ई-कचरा पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा है और इसके उचित निस्तारण के लिए हमें जागरूक रहना होगा। हमारा उद्देश्य नेपा लिमिटेड को ई.कचरा मुक्त बनाना है और इसके लिए हम सभी कर्मचारियों का सहयोग चाहते हैं।


जन संपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने कहा नेपा लिमिटेड के सीएमडी राकेश कुमार चोखानी के मार्गदर्शन में नेपा लिमिटेड में 16 से 31 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ई-कचरे के व्यवस्थित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


स्वच्छता पखवाड़ा के लक्ष्यों को पाने, संस्थान को स्वच्छ और निर्मल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान संस्थान के विभिन्न विभागों और कार्यालयों से अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सामान, अपशिष्ट आईटी विभाग में संग्रहित किए जा रहे हैं ताकि अनुपयोगी ई-कचरे का समुचित निपटान किया जा सके।


यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में उप प्रबंधक वित्त सीएन वर्मा, सहायक अधिकारी आईटी आभा महतो, मुकेश चौहान, मोहम्मद इलियास सिद्दीकी, सुषमा गौर, सौम्या श्रोत्रीय, मीना श्रीवास्तव, रीतिका भमोरे, माधुरी धामन्देकर, कनक गुरव उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE