गांधीसागर। रक्षाबंधन का पावन पर्व अंतर्राष्ट्रीय शांतिदूत ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा विश्व के 150 से अधिक देशों में मनाया जाता है स इसी श्रंखला में आज विद्यालय परिसर में रक्षाबंधन मनाया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम ईश्वर का ध्यान किया गया तत्पश्च्यात विद्यालय परिसर में सर्वप्रथम विद्यालय के डायरेक्टर दुर्गेश मीणा को ब्रह्माकुमारी बहन द्वारा ईश्वरीय रक्षा सूत्र बाँधा गया तत्पश्च्यात विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को कुमकुम का तिलक लगाकर 100 से अधिक ईश्वरीय राखी ब्रह्माकुमारी गंगा दीदी द्वारा बांधी और स्लोगन कार्ड भेट किए।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में ब्रह्माकुमारी गंगा दीदी द्वारा आदर्श विद्यार्थी जीवन की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में गीता वधवा, लतिका नकरा, भारती टैलर, कु.शिवानी मंडल, सहर कुरेशी, कनिका मंडल, सिमरन मेम, कृष्णा भाट उपस्थित रहे। अंत मे आभार प्रिन्सिपल दुर्गेश मीणा ने माना।