BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2024, 6:31 pm
KHABAR : महाकाल की शरण में पहुंचे महंत बालकनाथ, अभिषेक कर लगाया बाबा का ध्यान, भस्म आरती में हुए शामिल, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। राजस्थान विधानसभा के सदस्य महंत बालकनाथ योगी आज गुरुवार को अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का पूजन अभिषेक किया। इसके साथ ही भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान श्री पीरयोगी रामनाथ जी महाराज गादीपति भर्तृहरि गुफा भी पूजन में सम्मिलित हुए। पुरोहित नवनीत शर्मा और रूपम शर्मा ने विधि-विधान से पूजन संपन्न करवाया।


भस्म आरती में शामिल होना मेरा सौभाग्य 
महंत बालकनाथ ने कहा कि आज बाबा महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। मेरे जीवन में पहली बार भस्म आरती का साक्षात स्वरूप में दर्शन किया है। उन्होंने कहा कि बहुत ही अद्भुत, बहुत ही अलौकिक, ऐसा प्रतीत होता है कि भगवान श्री के दर्शन आज हमने किए है। भगवान महाकाल से प्रार्थना है कि सब का कल्याण हो, सभी भगवान के पथ पर बताए मार्ग पर आगे बढ़े यही कामना है। 


वहीं महंत बालकनाथ जी महाराज के शिष्य गुड़गांव के विवेक सिंह राव ने श्री महाकालेश्वर भगवान को 1 लाख की नगद राशि भेट की। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उमेश पंड्या, आशीष दुबे द्वारा महन्त श्री का स्वगात किया गया। साथ ही दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान कर सम्मानित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE