BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2024, 7:00 pm
KHABAR : फिल्म प्रदर्शन और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, प्रभारी प्राचार्य ने कहा- हम देश के वैज्ञानिकों पर गर्व महसूस करते है, पढे़ खबर 

Share On:-

बड़वानी। शासकीय कन्या महाविद्यालय बड़वानी प्रभारी प्राचार्य डॉ. एनएल गुप्ता और नोडल अधिकारी डॉ. रविन्द्र बरडे के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के लोअर हॉल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024 को मनाने के लिए 22 अगस्त को फिल्म प्रदर्शन और क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एनएल गुप्ता ने कहा कि हम हमारे देश के वैज्ञानिकों पर गर्व महसूस करते हैं। जिन्होंने चंद्रमा की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर दुनिया में सबसे पहले अंतरिक्षयान को सुरक्षित उतारा, यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।


इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. रविंद्र बरडे ने बताया कि कार्यक्रम द्वितीय में अंतरिक्ष से संबंधित अंतरिक्ष विज्ञान एवं खगोल विज्ञान के बारे में बताया और ऑनलाईन लिंक एवं छात्राओं को फिल्म के माध्यम से जानकारी दी और छात्राओं के समूहो के माध्यम से क्विज़ प्रतियोगिता कराई गई।


जिसमें 03 समूहो ने सहभागिता की पहले समूह का नाम कल्पना चावला ग्रुप, द्वितीय समूह का नाम सुनीता विलियम्स समूह एवं तृतीय ईसरो समूह तृतीय स्थान पर रहा। जिसमें छात्राओं अधिकांश छत्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। क्विज़ प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. स्नेहलता मुझाल्दा एवं डॉ. पदमा आर्य रहे।


इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एन.एल. गुप्ता, डॉ. कविता भदौरिया, डॉ. स्नेहलता मुझाल्दा, डॉ. मनोज वानखेड़े, डॉ. महेश कुमार निंगवाल, डॉ. रविन्द्र बरडे, डॉ. दिनेश सोलंकी, डॉ. प्रियंका देवड़ा, डॉ. इन्दु डावर, डॉ. विक्रम सिंह भिड़े, डॉ. शोभाराम वास्केल, डॉ. सुनीता भायल, प्रो. सीमा नाईक, डॉ. पदमा आर्य, कृष्णु यादव, अरशद खान और सभी छात्राओं सहित महाविद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रविंद्र बरडे ने किया और आभार श्री कृष्ण यादव ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE