चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में चल रहे ग्रुप स्तरीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेलों में विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित हुई। स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि सैनिक स्कूल अमेठी एवं सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के मध्य खेले गए बास्केटबॉल मैच में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने सैनिक स्कूल अमेठी को 38-16 से हराया। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ एवं सैनिक स्कूल मैनपुरी के मध्य खेले गए बास्केटबॉल मैच में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने सैनिक स्कूल मैनपुरी को 38-16 से हराया। सैनिक स्कूल अमेठी एवं सैनिक स्कूल रीवा के मध्य हुए मुकाबले में सैनिक स्कूल रीवा विजेता रहा। सैनिक स्कूल रीवा एवं सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के मध्य खेले गए हॉकी मैच में चित्तौड़गढ़ ने रीवा को 3-0 से हराया। सैनिक स्कूल अमेठी एवं सैनिक स्कूल मैनपुरी के मध्य खेले गए हॉकी मैच में मैनपुरी ने अमेठी को 3-2 से हराया। सैनिक स्कूल रीवा एवं सैनिक स्कूल अमेठी के मध्य खेले गए वॉलीबॉल मैच में अमेठी ने रीवा को हराया। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ एवं सैनिक स्कूल मैनपुरी के मध्य खेले गए वॉलीबॉल मैच में चित्तौड़गढ़ ने मैनपुरी को हराया। सैनिक स्कूल रीवा एवं सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के मध्य खेले गए वॉलीबॉल मैच में चित्तौड़गढ़ ने रीवा को हराया। सैनिक स्कूल अमेठी एवं सैनिक स्कूल मैनपुरी के मध्य खेले गए वॉलीबॉल मैच में अमेठी ने मैनपुरी को हराया।