BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2024, 7:23 pm
KHABAR : टैक्स वृद्धि का कांग्रेस ने किया विरोध, निगम सम्मेलन के पहले प्रदर्शन कर दी चेतावनी, कहा- आगे बड़ा आंदोलन करेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। नगर निगम परिषद द्वारा टैक्स में 10 गुना तक वृद्धि करने के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। नगर निगम परिसर गेट पर महापौर के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि भाजपा परिषद जनता के धैर्य की परीक्षा ना ले। आज का आंदोलन प्रतीकात्मक है। परिषद की बैठक में सारे टैक्स वापस नहीं लिए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


नगर निगम ने गुरुवार का सम्मेलन आहूत किया था। सम्मेलन के पहले शहर में टैक्स वृद्धि को लेकर भाजपा परिषद ने निर्णय लिया था। इसी निर्णय के विरोध में कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षद नगर निगम गेट पर एकत्र हुए।


सम्मेलन शुरू होने के पहले प्रदर्शन कर नारेबाजी। भाषण और नारेबाजी के बाद नगर निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में बताया कि नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा के विपरीत टैक्स वृद्धि का प्रस्ताव आया है। नगर निगम बकाया 200 से 300 करोड़ की राशि वसूल करने के स्थान पर जनता से प्रतिवर्ष 124 करोड़ रुपए की लूट करने की योजना बना रही है।


जब वर्ष 2024-25 के बजट में 400 करोड़ की आय के विरुद्ध सारे खर्च के बाद 90 लाख का लाभ दिखाया है, तो फिर टैक्स बढ़ाने की आवश्यकता क्यों हुई। परिषद की बैठक में इसे वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन जारी रहेगा।


टैक्स वापस नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन
शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि भाजपा परिषद जनता के प्रति धोखा कर रही है। टैक्स वापस नहीं लिए जाते है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।


पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने महापौर प्रहलाद पटेल को आडे हाथों लिया। आमजन से आव्हान किया नगर निगम द्वारा अगर जबरन टैक्स लगाया तो जनता टैक्स नहीं भरे। नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा की भाजपा की लूट के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई जारी रहेगी।


ये रहे मौजूद
उपनेता कमरूदीन कछवाया, यास्मीन शैरानी, रजनीकांत व्यास, सतीश पुरोहित, राजीव रावत, साबिर हुसैन ने भी संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पार्षद मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE