BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2024, 7:25 pm
KHABAR : आयुष मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत, घर-घर जाकर किया मलेरिया औषधि का वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आयुष विभाग नीमच द्वारा आयुष मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत गुरूवार को दूसरे चरण में नीमच जिले के मलेरिया प्रभावित गांवो में मलेरिया से बचाव की होम्योपैथिक औषधि मलेरिया ऑफ 200 का वितरण किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. आशीष बोराना के नेतृत्व में नोडल अधिकारी डॉ विवेक शर्मा ने इस कार्य का सुपरविजन किया गया और आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा मलेरिया प्रभावित गांवो में घर-घर जाकर मलेरिया से बचाव की औषधियों का वितरण किया गया। 
कार्यकर्ताओं द्वारा लार्वा सर्वे एवं मलेरिया से बचाव के तरीकों के बारे में आमजनों को जागरूक किया गया। आयुष विभाग के मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ विवेक शर्मा ने बताया, कि दूसरे चरण के अंतर्गत कुल तीन बार दवाई का वितरण घर-घर जाकर किया जायेगा जिसके शुरूवात गुरूवार से की गई है। पूर्व में आयुष मलेरिया रोग नियंत्रण कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत जुलाई माह में जिले के मलेरिया प्रभावित 31 गांवों में प्रथम चरण की पहली खुराक खिलाई गई थी। मलेरिया से बचाव की औषधि वितरण में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE