मंदसौर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने नगर पालिका नगर परिषदों, जनपद पंचायतों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों पर पालतू मवेशियों के छोड़ने पर मवेशियों के मालिकों पर सख्त चलानी कार्यवाही करें।