BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2024, 10:50 am
BIG REPORT : राज्यसभा उपचुनाव के लेकर नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच, बीजेपी नेता का नामांकन निरस्त, अब इन दोनों के बीच होगा मुकाबला, पढे़  खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लेकर नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई है। इस दौरान एक नामांकन निरस्त हो गया है। बीजेपी नेता कुलदीप बेलावत का नामांकन पत्र निरस्त हो गया है। भाजपा उम्मीदवार जार्ज कुरियन और निर्दलीय उम्मीदवार कांतदेव सिंह का नामांकन सही पाया गया है। जिसके बाद अब उन दोनों के बीच में मुकाबला होगा। 


दरअसल केंद्रीय मंत्री और बीजेपी से राज्यसभा के लिए अधिकृत प्रत्याशी जॉर्ज कुरियन के खिलाफ दो भाजपा नेता मैदान में उतरे थे। इसमें से एक प्रत्याशी कांतदेव सिंह को पार्टी ने डमी प्रत्याशी के रूप में उतारा है। वहीं दूसरे उम्मीदवार कुलदीप बेलावत ने भो ताल ठोकी थी। उनका कहना था कि गुरुदेव आचार्य श्री राम शर्मा की सद्प्रेरणा से उन्होंने नामांकन दाखिल किया है और वे पीछे नहीं हटेंगे।

 

नाम वापसी की तारीख रहेगी 27 अगस्त
राज्यसभा उम्मीदवार अब 27 अगस्त तक वापस ले सकते हैं। इससे पहले 26 अगस्त आखिरी तारीख थी। लेकिन अवकाश होने की वजह से अभ्यर्थी अब 27 को नाम निर्देशन पत्र वापस ले सकेंगे। 21 अगस्त तक राज्यसभा उप निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र जमा होंगे। प्रदेश में निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 26 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। इसलिए राज्यसभा उप निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र वापसी की प्रक्रिया अब 27 अगस्त को होगी। पहले यह प्रक्रिया 26 अगस्त को होना थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE