BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2024, 10:56 am
BIG NEWS : प्रदेश में जमकर बरसे बदरा, इतने दिनों तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, फिर भींगी राजधानी व उज्जैन संभाग, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में इस साल रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई। कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली है और प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में देर रात से झमाझम बारिश हो रही है।


दो मानसून सिस्टम हुए सक्रिय
अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर एक बार फिर मौसम में बदलाव आया है। तेज धूप बाद राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में गुरुवार से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक साथ दो मानसून सिस्टम सक्रिय होने के कारण पूर्वी पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश हो रही है।


फिर भींगी राजधानी
राजधानी भोपाल में देर रात से बारिश जारी है। शुरुआत के 1 घंटे हुई बारिश में 2 इंच तक पानी भर गया। वहीं बालाघाट के परसवाड़ा में 5 इंच, रीवा के हनुमान में 4 इंच, ग्वालियर की घाटी गांव में 4 इंच बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, लो प्रेशर एरिया के कारण अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना है।


इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले दो दिन में सीहोर, नर्मदापुरम, बेतूल, हरदा खंडवा, अलीराजपुर झाबुआ सहित 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, उज्जैन और सागर संभाग में भी मौसम बदला रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE