BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 23, 2024, 11:45 am
NEWS : जिला कलक्टर का कपासन दौरा, उपखंड कार्यालय का निरीक्षण और कपासन में औद्योगिक संस्थानों का किया अवलोकन, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश, बोले- स्वरोजगार की तरफ बढ़कर आत्मनिर्भर बने, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन गुरुवार को कपासन उपखंड के प्रवास पर रहे। उन्होंने उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोर्ट में लंबित विभिन्न प्रकारणों, पत्रावलियों का अवलोकन कर फाइलों का शीघ्र निस्तारण करने, ई-फाइल पर कार्य करने, कार्यालय में साफ सफाई व सामान्य व्यवस्था सुचारू रखने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

कलक्टर ने किया पौधारोपण
इससे पूर्व जिला कलक्टर ने गेपिल इंडस्ट्रीज में पौधारोपण किया और जूबिलेंट एग्री एंड कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड का निरीक्षण कर क्षेत्र में किए जा रहे हैं कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने परिसर में पेड़ लगाने और सेक्टर को और हरा-भरा करने की बात भी कही। जिला कलक्टर ने इस अवसर पर कहा कि सामाजिक सरोकारों के तहत सिलाई, कंप्यूटर एवं इंग्लिश कोचिंग के माध्यम से स्थानीय युवाओं, महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वरोजगार की तरफ ले जाने एवं आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। 

निरीक्षण के दौरान कपासन उपखंड अधिकारी राजीव बडगुर्जर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र राहुल देव सिंह, सहायक निदेशक जिला उद्योग केंद्र मोहित सिंह शेखावत, तहसीलदार जगदीश बामणिया, यूनिट हेड भूपेश गुप्ता, दीपक चटर्जी, सत्य प्रकाश कुमावत, राकेश पांचाल आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE