BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 23, 2024, 3:13 pm
NEWS : प्रतिष्ठित सीएसआर इम्पैक्ट अवार्ड्स 2024 में हिंदुस्तान जिंक को 2 पुरस्कार, पढ़े रेखा खाबिया की खबैर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। देश की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जिंक उत्पादक हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड को सामाजिक कल्याण में असाधारण योगदान के लिए सीएसआर इम्पैक्ट अवार्ड्स 2024 में दोप्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। कंपनी को जल और स्वच्छता स्वास्थ्य, वाश और खेल प्रोत्साहन श्रेणी में सम्मानित किया गया।
वाश पुरस्कार राजस्थान में पानी की कमी और स्वच्छता की गंभीर चुनौतियों का समाधान करने में हिंदुस्तान जिंक के अग्रणी प्रयासों का प्रमाण है। उदयपुर का पहला और एकमात्र सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, 13 रिवर्स ऑस्मोसिस, आरओ हब और लगभग 50 गांवों में आरओ एटीएम स्थापित कर कंपनी ने स्थानीय समुदायों के 70,000 से अधिक लोगों के लिए स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता की सुविधा प्रदान की है।इस परियोजना ने पुनरू उपयोग के लिए सीवेज के पानी का उपचार करके और उदयपुर की झीलों में प्रदूषण को कम करके क्षेत्र की पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।एसटीपी, राजस्थान में अपनी तरह की पहली सार्वजनिक-निजी भागीदारी, पीपीपी परियोजना है, जिसकी प्रति दिन 60 मिलियन लीटर सीवेज को शुद्ध करने की क्षमता है। इसने नदियों और झीलों में कुलसीवेज प्रवाह को महत्वपूर्ण रूप से कम करने, जलीय जीवन को संरक्षित करने और पानी की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद की है। परियोजना से निकलने वाले फिल्टर्ड कचरे को खाद के रूप में संसाधितकिया जाता है, जिसका उपयोग सस्टेनेबल कृषि के लिए किया जा रहा है।
हिंदुस्तान जिंक की जिंक फुटबॉल अकादमी को फुटबॉल को बुनियादी स्तर पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपनी अनूठी फुटबॉल अकादमी के लिए खेल प्रोत्साहन श्रेणी का पुरस्कार मिला। अकादमीप्रतिभाशाली युवा फुटबॉल खिलाडियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण और अपने कौशल विकसित करने और प्रोफेशनलन करियर बनाने के अवसर प्रदान करती है। युवा प्रतिभाओं को पोषित कर इस क्षेत्र मेंफुटबॉल संस्कृति को बढ़ावे से अकादमी भारतीय फुटबॉल के विकास में योगदान दे रही है। देश के लिए ग्रामीण और आदिवासी समुदायों से प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने में अकादमी के प्रयासों केपरिणामस्वरूप मोहम्मद कैफ और साहिल पूनिया सहित राष्ट्रीय टीम के लिए छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। राज्य टीमों के लिए 27, राज्य चयन शिविरों के लिए 16, जिला टीमों के लिए 30 एवं स्कूलऔर कॉलेज टीमों के लिए 34 खिलाड़ियों के प्रभावशाली चयन अकादमी की सफलता को दर्शाती है, इन परिवर्तनकारी पहलों के अलावा, हिंदुस्तान जिंक की व्यापक सामुदायिक विकास पहल युवाओंके कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता और किसानों तथा ग्रामीण महिलाओं के लिए स्थायी आजीविका पर केंद्रित है। कंपनी के प्रयासों का उद्देश्य समग्र सामुदायिक विकास को बढ़ावा देना है, जिसमें महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। अब तक, लगभग 3700 गांवों के लगभग 2 मिलियन लोगों को इन कार्यक्रमों से लाभ मिला है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतरस्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छ जल, स्वच्छता सुविधाओं, सूक्ष्म उद्यम अवसरों और सांस्कृतिक समृद्धि तक पहुँच को बढ़ावा देते हैं। भारत में शीर्ष 10 सीएसआर योगदानकर्ताओं में शामिल ये पहल हिंदुस्तानजिंक की उन समुदायों में स्थायी सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE