BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 21, 2024, 8:22 pm
KHABAR : कलेक्‍टर ने किया जैव विविधता क्‍वीज के विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण, बोले- जैव विविधता जीवन के लिए बहुत जरूरी है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जैव विविधता, जीवन के लिए बहुत जरूरी है, जीवन का हिस्‍सा है। प्राकृतिक संतुलन के लिए जैव विविधता बेहद अहम है। विद्यार्थी जैव विविधता के महत्‍व को समझे और इसके संरक्षण में सहयोगी बने। यह बात कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को शासकीय उत्‍कृष्‍ट उ.मा.वि.नीमच में म.प्र.राज्‍य जैव विविधता बोर्ड द्वारा आयोजित जिला स्‍तरीय जैव विविधता क्‍वीज 2024 के विजेता विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र वितरित करते हुए कही। इस मौके पर डीएफओ एसके अटोदे, प्राचार्य अनिल व्‍यास, एसडीओ फारेस्‍ट दशरथ अखण्‍ड एवं बडी संख्‍या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कलेक्‍टर ने जिला स्‍तरीय जैव विविधता क्‍वीज में प्रथम, द्वि‍तीय, एवं तृतीय स्‍थान प्राप्‍त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और प्रथम स्‍थान पर रहे विद्यार्थियों से राज्‍य स्‍तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्‍मीद जताते हुए, सफलता के लिए बधाई दी।

प्रतियोगिता के नोडल एसडीओ फारेस्‍ट दशरथ अखण्‍ड ने जैव विविधता क्‍वीज की विस्‍तृत रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा, कि इस प्रतियोगिता के लिए जिले के 85 स्‍कूलों ने पंजीयन करवाया और 71 स्‍कूल के 255 विद्यार्थियों ने क्‍वीज में भागीदारी की। जिला स्‍तरीय क्‍वीज में चयनित प्रतिभागी राज्‍य स्‍तरीय क्‍वीज में जिले का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। इस अवसर पर कलेक्‍टर चंद्रा एवं डीएफओ एसके अटोदे ने जिला स्‍तरीय जैव विविधता क्‍वीज में प्रथम स्‍थान प्राप्‍त करने वाले शा.उ.मा.वि.डीकेन की छात्रा लक्ष्‍मी पाटीदार, हर्षिता पाटीदार एवं छात्र प्रद्युमन नागर को स्‍वर्ण पदक पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया। साथ ही द्वितीय स्‍थान पर रहे शा.उ.मा.वि.बोरदिया कला की कीर्ती राठौर, अक्षरा शर्मा एवं आकांशा कुंवर को रजत पदक पहना कर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया। इसी तरह तीसरे स्‍थान पर रहे शा.उ.मा.वि.सी.आर.पी.एफ. नीमच के छात्र सुरेन्‍द्र राठोर, छात्रा कृतिका सगर एवं मयंक योगी को भी कांस्‍य पदक पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया।

प्रारंभ में कलेक्‍टर एवं डीएफओ ने मॉ सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसडीओपी फारेस्‍ट दशरथ अखण्‍ड, डिप्‍टी रेंजर आर.के.प्रजापति ने अतिथियों का पुष्‍पगुच्‍छ भेंटकर स्‍वागत किया। अंत में अखण्‍ड ने आभार व्‍यक्‍त किया। कार्यक्रम में उत्‍कृष्‍ट विद्यालय के शिक्षकगण एवं जिले के विभिन्‍न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, वन विभाग के डिप्‍टी रेंजर आर.के.प्रजापति, ललीता शक्‍तावत एवं आशीष पलास सहित अन्‍य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE