मनासा। नगर की साहित्य संस्था सार्थक संकल्प द्वारा मनासा के कवियों की चुनिंदा कविताओं के सद्य प्रकाश्य कविता संग्रह का विमोचन स्थानीय विजय मंगलम् रिसोर्ट में सात नवंबर 24 को सायं 7-30 बजे से एक आयोजन में किया जाएगा।इस संग्रह में मनासा की तीन पीढियों के रचनाकारो की कविताएँ संकलित है। जिनकी रचनायें इसमें सम्मिलित है उनमें प्रमुख हैं, सर्वश्री बालकवि बैरागी, मंगल मेहता, पेण्टर रतन,पूरण सहगल,वसंत लिमये, सत्यनारायण सारू,सुरेश शर्मा, मदन राठौर, महेश नंदवाना, अनिल बावेल, सुनील पोरवाल, पल्लवीदरक, श्यामचौहान आदि 30 रचनाकारों की कविताएँ हैं।इस सारस्वत आयोजन में ममता खेङे जी कवयित्री एवं एस डी एम(नीमच) बीना चौधरी जी समीक्षक एवं प्राध्यापक जाजू गर्ल्स कॉलेज(नीमच) तथा बादल सरोज संपादक (भोपाल) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।पुस्तक के संपादक एवं रंगकर्मी विजय बैरागी ने प्रबुद्धजनों से सहभागिता का अनुरोध करते हुए बताया कार्यक्रम में चुनिंदा रचनाकारों के रचना पाठ के साथ सम्मान भी किया जाएगा।