मंदसौर। 68वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर तथा हॉकी टर्फ मैदान में हो रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बेसबाल में 6 मैच खेले गए। जनजातीय विभाग तथा भोपाल में जनजातीय विभाग, उज्जैन तथा नर्मदा पुरम में उज्जैन, ग्वालियर तथा जबलपुर में ग्वालियर, इंदौर तथा ग्वालियर में इंदौर, उज्जैन तथा जनजातीय विभाग में उज्जैन बालिका वर्ग में विजेता रहा तथा बालक वर्ग में नर्मदा पुरम तथा भोपाल के बीच हुए। मुकाबले में भोपाल विजेता रहा। इसी प्रकार हॉकी के मुकाबले हॉकी टर्फ मैदान पर हुए। जिनमें ग्वालियर तथा नर्मदा पुरम में ग्वालियर, भोपाल तथा सागर में भोपाल, जबलपुर रीवा में जबलपुर, नर्मदापुरम तथा जनजातीय विभाग में नर्मदापुरम तथा जबलपुर और भोपाल के मुकाबले में भोपाल विजेता रहा।
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी लोकेंद्र डाभी जिला, बेसबॉल संघ के अध्यक्ष हिम्मत डांगी, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य विनीता प्रधान एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।