BREAKING NEWS
छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2024, 8:13 pm
REPORT : न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत वात्सल्य धाम वृद्ध आश्रम मंदसौर में चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांची सेहत, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर कपिल मेहता के मार्गदर्शन में 5 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर द्वारा न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत वात्सल्यधाम वृद्ध आश्रम मंदसौर में जिला चिकित्सालय के सहयोग से चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य वृद्धजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना था। शिविर में वृद्धाआश्रम में निवासरत 18 वृद्धजनों की आंख, दांत, हार्ट आदि की विभिन्न जांच जिला चिकित्सालय की चिकित्सकों की टीम द्वारा की गई। जांच उपरांत वृद्धजनों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर में एक विशेष स्टॉल स्थापित किया गया। जहां वृद्धजनों की ई केवायसी की गई एवं आयुष्मान कार्ड बनाए गए ताकि वे स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें। इसके अतिरिक्त, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ तिवारी द्वारा वृद्धजनों को चश्में भी वितरित किए गए, जिससे उनकी दृष्टि संबंधित आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थ तिवारी ने वृद्धजनों को आश्वासन दिया कि उनके स्वास्थ्य और विधिक अधिकारों की सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार, पैरालीगल वालेन्टियसर सीमा नागर, रामकुंवर राठौर, पूजा अमरादिया, ज्योति सोनी, समाजसेवी अनिल संघवानी, अधीक्षिका प्रियंका राजौरा एवं जिला चिकित्सालय की टीम उपस्थित रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE