BREAKING NEWS
छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2024, 8:21 pm
KHABAR : कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई जल उपयोगिता समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी, सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं से प्रत्येक खेत तक पहुंचेगा पानी, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्टर सभागार में आयोजित की गई। जिले की 127 सिंचाई परियोजनाओं से 1 लाख 57 हजार 668 है. क्षेत्र में सिंचाई होगी। बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक विपिन जैन, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, कलेक्टर अदिती गर्ग, सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन, जल संसाधन विभाग के अधिकारी,  कर्मचारी, सीएमओ मौजूद थे।

बैठक में निर्देश दिए कि, सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं से प्रत्येक खेत तक पानी पहुंचे। साथ ही कमियों को तुरंत दूर करें। कमियों को दूर करने के लिए व्यवस्थित प्लान बनाया जाए। बेहतर कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों पर पेनल्टी लगाए। गुणवत्ता से किसी प्रकार समझौता न करें। गौशालाओं को भी पानी मिले इसका भी ध्यान रखें। ऐसे तालाब जिनका पानी से कटाव हो रहा है, उनको चिन्हित कर मरम्मत करवाए। विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही एवं गतिविधियों से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराए। सभी नगर परिषद समय-समय पर वसूली कार्यवाही पूर्ण करें।

शामगढ़-सुवासरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से आगामी रबी सिंचाई में 85117 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित किया गया। गरोठ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से 21 हजार 400 है. क्षेत्र में पिछले 04 वर्षों से सफलता पूर्व सिंचाई की जा रही हैं। भानपुरा नहर परियोजना से 13 हजार 354 है. क्षेत्र में पिछले 06 वर्षों से सफलता पूर्व सिंचाई की जा रही है। शामगढ़-सुवासरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से आगामी रबी सिंचाई मे 15000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा हेतु पम्प हाउस का परीक्षण 15 नवंबर तक किया जाएगा। परीक्षण के बाद 15 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।

जल संसाधन विभाग, मंदसौर द्वारा गत वर्ष 148192 है. क्षेत्र में सिंचाई का लक्ष्य रखा गया था, जिसके विरुद्ध 148192 की सिंचाई की गई। विभाग द्वारा निर्मित सिंचाई हेतु नहर से पानी की क्षति को रोकने के लिये नहर लाईनिंग, नए स्ट्रक्चर, मिट्टी का सुधार कार्य, मरम्मत, आदि कार्य लगातार किए जा रहे हैं। मंदसौर संभाग अंतर्गत लामगरा, खोड़ाना , ढिकोला, भरड़ावद निमज्जित तालाब के गेट सिंचाई के लिए नवंबर माह में खोले जाएंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE