मंदसौर। मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल भोपाल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिक एवं उनके परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अपनी ग्राम पंचायत में या नजदीकी सीएससी सेंटर अथवा आशा कार्यकर्ता से संपर्क कर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबीपीएमजेएएस) के तहत शासकीय अथवा निजी अस्पतालों में 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकेंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड एवं समग्र आई डी की छायाप्रति लेकर जाना अनिवार्य है।
जिले में लगभग 126300 निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान कार्डधारी निर्माण श्रमिक एवं परिवार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत शासकीय अथवा निजी अस्पतालों में 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकेंगे।