देवास। एबी रोड पर अपेक्स अस्पताल के समीप एक गुमटी वाले द्वारा अवैध रूप से डीपी से तार जोड़कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। इसी दौरान सुबह एक गाय की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर गोसेवक मौके पर पहुंचे और बिजली कंपनी व नगर निगम को सूचना दी।जानकारी के अनुसार अस्पताल के समीप नाले के यहां एक वाहन में गुमटी तैयार कर पान की दुकान संचालित की जा रही थी। दुकान संचालक द्वारा पीछे डीपी से तार जोड़कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। इसके लिए तार को पीछे नाले में से निकाला गया था। जिससे आज सुबह एक गाय करंट में चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। करंट के कारण गाय नाले में जा गिरी। सूचना मिलने पर गोसेवक जीतू रघुवंशी, बजरंग दल से रमेश कोशल व अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई। इसके बाद नगर निगम व बिजली कंपनी को सूचना दी। गोसवको ओर नगर निगम की टीम ने जेसीबी से मृत गाय के बाहर निकाला। वहीं बिजली कंपनी के एई पीसी मेहता भी मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाया। उधर नगर निगम की टीम गुमटी जब्त कर ले गई। वहीं गाय का पीएम कराने के बाद उसका विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।गोसेवक रघुवंशी ने बताया पान की दुकान अवैध रूप से चल रही थी।दुकानदार पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में थाने पर आवेदन दिया जाएगा। मामले में बिजली कंपनी के एई मेहता ने बताया पंचनामा बनाया गया है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।