BREAKING NEWS
छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 10:43 am
BIG NEWS : बिहार कोकिला और लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन, एमपी के सीएम डॉ मोहन ने जताया दुख, कहा- छठ पर्व की कल्पना उनके बिना अधूरी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। बिहार ‘कोकिला’ के नाम से प्रसिद्ध पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। शारदा सिन्हा के निधन फिल्म जगत के साथ साथ राजनीति जगत में भी शोक की लहर है। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा- आज पूरे बिहार में ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत में पद्मश्री, पद्म भूषण से अलंकृत, महान गायिका डॉ. शारदा सिन्हा जी के गीत सुने जा रहे थे। लोग उन्हें याद कर रहे थे और अचानक उनका यूं चले जाना उनके प्रशंसकों के लिए ही नहीं, बल्कि कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। छठ पर्व की कल्पना उनके बिना अधूरी है। छठी मैया से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुरूख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!!


आपको बता दें कि पद्म भूषण से सम्मानित गायिका शारदा सिन्हा को 2018 में मल्टीपल मायलोमा कैंसर का पता चला था। वे बीते छह वर्षों से ब्लड कैंसर से जूझ रही थीं। पिछले दिनों उनकी तबीयत बिगड़ने पर 26 अक्टूबर को एम्स में भर्ती किया गया था। इसके बाद सोमवार रात से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी की एक प्रसिद्ध लोक गायिका थी।


शारदा सिन्हा को बिहार कोकिला के नाम से भी जाना जाता है। उनके छठ पूजा के गीत बहुत लोकप्रिय हैं, उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी अपनी आवाज दी है। हाल ही में उन्होंने अपने पति ब्रज किशोर सिन्हा को खो दिया था, जो ब्रेन हैमरेज से पीड़ित थे। इस साल दोनों ने अपनी शादी की 54वीं सालगिरह मनाई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE