छतरपुर। एसपी अगम जैन के निर्देश पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से यातायात प्रभारी बृहस्पति कुमार साकेत ने कार्यवाही करते हुए आधा दर्जन से अधिक ऐम्बुलेंस वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए क्रेन के माध्यम से टांगकर यातायात थाने ले जाया गया ट्राफिक प्रभारी बृहस्पति कुमार साकेत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई है और यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी हम आपको बता दें कि यातायात में बाधा बनी सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ी निजी ऐम्बुलेंस वाहनों की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी जिसको दृष्टिगत रखते हुए चालानी कार्यवाही की गई जिस ऐम्बुलेंस वाहनों पर कोई ड्राइवर और स्टाफ मौजूद नहीं था उन्हें क्रेन के माध्यम से थाने लाया गया और उनको जप्त करते हुए वैधानिक कार्यवाही की गई हम आपको बता दें कि इन दिनों यातायात प्रभारी बृहस्पति कुमार साकेत द्वारा लगातार शहर की ट्राफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से विभिन्न टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहनों पर कार्यवाही की जा रही आज की कार्यवाही में यातायात थाना प्रभारी एवं बड़ी संख्या में यातायात पुलिस बल मौजूद रहा।