BREAKING NEWS
छतरपुर के कोड़ा गांव में जमीनी विवाद ने लिया.. <<     KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 11:27 am
KHABAR : मंदिरों के निर्माल्य से वेस्ट टू बेस्ट का होगा निर्माण, उज्जैन का विक्रम विवि नई सामग्री बनाकर ब्रांडिंग के लिए तैयार करेगा बाजार, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय अब जल्द ही शहर के मंदिरों में वेस्ट से बेस्ट बनाने की दिशा में काम शुरू करेगा। विश्वविद्यालय मंदिरों से निकलने वाली पूजन सामग्री (निर्माल्य) से कई तरह की सामग्री का निर्माण कर ब्रांडिंग करेगा। कार्यपरिषद की बैठक में इस निर्णय पर मोहर लग गई है। निर्माल्य से सामग्री निर्माण के लिए जरूरी उपकरण खरीदे जाएंगे। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के लिए चलित प्रयोगशाला और आवागमन की सुविधा के लिए नई बसें भी खरीदेगा।


विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर सहमति बनी है। कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने बताया कि शहर के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर, हरसिद्धि मंदिर, चिंतामण मंदिर सहित कई मंदिरों से निकलने वाले निर्माल्य सामग्री को लेकर विश्वविद्यालय की यूनिट में इस निर्माल्य से कई तरह की नई सामग्री का निर्माण किया जाएगा। सामग्री बनने के बाद यह आम जनता तक पहुंच सके इसके बाद ऐसे स्थानों से इसे बेचने की प्रक्रिया की जाएगी जहां से विश्वविद्यालय की ब्रांडिंग भी की जा सके। विश्वविद्यालय का यह निर्णय सॉलिड बेस्ट मैनेजमेंट कॉन्सेप्ट पर आधारित है।


कुलगुरु प्रो. भारद्वाज ने बताया कि विश्वविद्यालय के उद्यमशील विद्यार्थियों जिन्होंने कई तरह से अपने उत्पाद बनाए है। ऐसे विद्यार्थी अपने उत्पादों का मूल्य पा सके इसके लिए विश्वविद्यालय में मार्केटिंग प्लेस (बाजार) का निर्मांण किया जाएगा।


हॉस्टल की छात्राओं के लिए नर्सिंग स्टाफ की सुविधा
विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के लिए नर्सिंग सुविधा उपलब्ध हो सके, इसके लिए अब जल्द ही लेडी डॉक्टर सहित नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पीएचडी के विद्यार्थियों के लिए पंजीयन कराने के बाद मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि को भी दोगुना किया गया है।


चलित प्रयोगशाला व आवागमन के लिए बस खरीदेंगे
विक्रम विश्वविद्यालय के अंतर्गत पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विज्ञान की गतिविधियों से जोड़ने के लिए विज्ञान की सुविधा बढ़ाने के साथ ही चलित प्रयोगशाला के लिए बस खरीदेंगे। जिससे विश्वविद्यालय के अंतर्गत अन्य दूरस्थ अंचलों में जाकर विद्यार्थी विज्ञान का प्रचार प्रसार कर सकें। विश्वविद्यालय की चलित मिट्टी प्रयोगशाला अध्ययनशालाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आवागमन की सुविधा देने के लिए भी दो नई बसें खरीदने करने का निर्णय हुआ है। स्मार्ट क्लास के लिए आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराने बजट का निर्धारण किया गया है। वहीं सौर ऊर्जा का उपयोग कर विद्युत उत्पादन करने की दिशा में भी निर्णय लिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE