छिंदवाड़ा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपना जन्मदिन इस बार छिंदवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे। जन्मदिन कार्यक्रम काफी भव्यता साथ मनाया जाएगा, जिसमें देश के प्रख्यात कवि कुमार विश्वास भी शामिल होंगे। कुमार विश्वास का छिंदवाड़ा का यह तीसरा कार्यक्रम है। इससे पहले भी वे दो बार छिंदवाड़ा आ चुके हैं।
17 नवंबर को कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ के साथ छिंदवाड़ा आएंगे। 3 दिन के प्रवास पर छिंदवाड़ा में रहेंगे। जहां 18 नवंबर को वो अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। कमलनाथ लगभग 1 महीने बाद छिंदवाड़ा आने वाले हैं जिसको लेकर कार्यकर्ता उत्साहित है।
अन्य कवि भी करेंगे कविता पाठ
इस दौरान देश के अन्य नामी कवि भी कविता पाठ करेंगे। इससे पहले कमलनाथ का 50वां जन्मदिन भी पूरी भव्यता के साथ छिंदवाड़ा में मनाया गया था। जहां काफी संख्या में कमलनाथ के समर्थक पहुंचे थे। इस बार भी काफी संख्या में पूरे प्रदेश से कमलनाथ के समर्थक इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।