BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 11:52 am
KHABAR : डीएपी की किल्लत से परेशान किसान, 1800 से 2000 में बिक रही खाद, नकली खाद भी धड़ल्ले से बेचे जाने की आशंका, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में इन दोनों किसान डीएपी को लेकर काफी परेशान है। खरीदी केंद्रों पर किसानों की लंबी-लंबी कतार देखने को मिल रही है। किल्लत के बीच कालाबाजारी की आशंका है। निजी व्यापारी बढ़े दामों पर खाद बेच रहे है। वहीं नकली खाद भी धड़ल्ले से बेचने की आशंका है।


जबलपुर में खरीदी केंद्र पर खाद न मिलने से किसान खासे परेशान हैं। किसानों का कहना है कि जो खाद सरकारी खरीदी केंद्रों पर मिलनी चाहिए तो वहीं खाद निजी व्यापारियों के यहां पर मिल रही है। निजी व्यापारी मौके का फायदा उठाकर 1350 रुपए की खाद की बोरी 1800 से 2000 रुपए में बेच रहे हैं। घंटो लाइन में लगने के बाद बम मुश्किल कुछ किसानों को तीन से चार बोरी खाद मिल रही है, लेकिन कुछ किसान खाली हाथ लौट रहे हैं।


अब किसानों का प्रशासन के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है, जो किसी भी दिन विकराल रूप ले सकता है। आपको बता दें कि अभी मटर की बुवाई का सीजन चल रहा है और ऐसे में खाद की कमी से चलते किसान खासे परेशान है। वहीं कुछ जानकारों का कहना कि एकाएक किसानों के खरीदी केंद्र पर पहुंचने से भी खाद की किल्लत सामने आ रही है। यह हाल तब है जब कुछ दिन पहले ही जबलपुर में 2780 मीट्रिक टन डीएपी पहुंचा था। इसके बावजूद किसानों को डीएपी में मिलने में दिक्कत आ रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE