नीमच। नवीन बस स्टैंड पर ट्रक के बोनट में 5 फीट का अजगर घुस गया। लोगों को जानकारी मिली तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा।
वन विभाग के रेंजर भानुप्रताप सिंह ने बताया कि अजगर पास के जंगली क्षेत्र आदमबाड़ी से चलते हुए रिंगवाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान रोड क्रॉस करते समय लोगों की नजर पड़ गई। लोगों के शोर मचाने से अजगर पास ही खड़े ट्रक के नीचे घुस गया।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के दौरान अजगर ट्रक के बोनट में पहुंच गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू किया गया। अजगर का वजन करीब 20 किलो और लंबाई 5 फीट से अधिक है। रेंजर रामपुरा भानुप्रताप सिंह ने बताया कि अजगर को सुरक्षित जगह छोड़ दिया गया है।