सेगांव। नगर के खंडवा वडोदरा स्टेट हाईवे पर पिछले कई दिनों से हाई वोल्टेज लाइन पर चिंगारियां का दौरा चल रहा है। हाई वोल्टेज लाइन के वायर इतने पास पास है। कि पंछी के बैठते ही बिजली के धमाके चालू हो जाते हैं। इस बारे में बिजली विभाग के कर्मचारियों सहित अधिकारी अनिल ब्राह्मनै को सूचना दी गई लेकिन समस्या जैसी की तैसी रह गई । आए दिन बिजली के तारों के आपस में टकराने से बड़े धमाके होते हैं। अधिकारियों के लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा या जनहानि हो सकती है। इस ओर कोई ध्यान देने वाला नहीं किसी दिन धमाके के साथ तार टूट कर किसी व्यक्ति के ऊपर गिर सकते हैं। जिससे बहुत बड़ी जनहानि हो सकती है। क्योंकि हाई वोल्टेज लाइन के नीचे मंदिर,बैंक, व्यापारियों की प्रतिष्ठा,दूध डेयरी सहित ग्रामीण व पशुओं का आना-जाना लगा रहता है।