BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर कान्वेंट में “नशे से दूरी है जरूरी.. <<     KHABAR : पीएम आवास और बिजली कनेक्शन के बाद भी उजड़े.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा देवास,.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले के गरोठ में आस्था के रथ पर.. <<     देवास में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का.. <<     देवास पुलिस महकमे में जश्न का माहौल,मध्य.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से गूंजा शाजापुर,.. <<     KHABAR : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<     VIDEO NEWS: बादल तो छाए... लेकिन बरसे नहीं, जुलाई में.. <<     KHABAR : उज्जैन में आज निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     BIG REPORT : जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर ने.. <<     खरगोन के बड़वाह में नर्मदा में डूबे 4 युवक,.. <<     KHABAR : मिनी जगन्नाथपुरी मानोरा में निकली भव्य.. <<     VIDEO NEWS: नारकोटिक्स के शिकंजे में ड्रग्स.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2024, 12:28 pm
BIG REPORT : गर्भगृह से भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे उप राष्ट्रपति धनखड़, उज्जैन में दो घंटे रहेंगे, मंदिर में रेड कार्पेट बिछाकर होगा स्वागत, कालिदास समारोह का करेंगे शुभारंभ, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 नवम्बर को उज्जैन में कालिदास समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए भी जाएंगे। उप राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बुधवार को मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्देश जारी किए। वहीं महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने भी मंदिर में उप राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों के लिए कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर सभी तैयारी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।


उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उज्जैन में दो घंटे रहेंगे। वे मंगलवार (12 नवंबर) को दो बजे उज्जैन आएंगे और करीब चार बजे वापस लौट जाएंगे। हालांकि अभी तक प्रशासन ने उनके दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि उज्जैन पहुंचने पर उप राष्ट्रपति सबसे पहले दो बजे महाकाल मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। तीन बजे उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।


मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मंदिर में आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। उप राष्ट्रपति नंदी द्वार से प्रवेश कर महाकाल लोक देखते हुए मंदिर में प्रवेश करेंगे। उप राष्ट्रपति पहली बार उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने आ रहे हैं। उनके आगमन पर प्रवेश द्वार से लेकर पूरे मंदिर में सजावट की जाएगी।


भगवान महाकाल के गर्भगृह और नंदी हाल में फूलों से साज-सज्जा की जाएगी। उप राष्ट्रपति के लिए मंदिर में नए बने शिखर दर्शन की छत के नीचे एक ग्रीन रूम तैयार किया जा रहा है। उनके लिए मंदिर में रेड कार्पेट बिछाया जाएगा। उप राष्ट्रपति गर्भगृह के अंदर से दर्शन करेंगे।


कलेक्टर ने मंदिर का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए निर्देश
कलेक्टर नीरज सिंह ने बुधवार को महाकाल मंदिर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत जयंती सिंह, प्रशासक महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति गणेश कुमार धाकड़ एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिए।


उप राष्ट्रपति के कार्यक्रम की गरिमा को ध्यान में रखते हुए फीनिशिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उप राष्ट्रपति का काफिला जहां से निकलेगा उस मार्ग की साफ-सफाई और आसपास रंग रोगन का कार्य किया जाए।

इंदौर रोड से हरी फाटक ब्रिज की तरफ आने वाले मार्ग के दोनों तरफ सर्विस रोड और डिवाइडर पर रंग-रोगन किया जाए।

इंदौर रोड स्थित होटलों के संचालकों की बैठक बुलाकर साफ सफाई और रंग रोगन करवाने के निर्देश दिए।

महाकाल लोक में पर्याप्त साफ-सफाई और रंग रोगन कराने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE