नीमच। शहर के महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज विधायक दिलीप सिंह परिहार के करकमलों से 40 छात्राओं को शासन की योजना के तहत निशुल्क साइकिल वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमारा पढ़ा लिखा होना तब सार्थक है, जब हम समाज के लिए उपयोगी हो। सरकार के द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना चलाई जा रही है। जो निरक्षर है, हम उन्हें शिक्षा दें। भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को अहम भूमिका निभानी होगी।
बताते चले कि सरकार द्वारा प्रदेश में विद्यार्थियों को साढ़े चार लाख साइकिलों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। छात्राओं द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत गाया गया। स्वागत भाषण प्राचार्य बालकिशन बनौधा ने दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष योगेश जैन, मनोज माहेश्वरी, दारा सिंह, संतोष पंजाबी, दुर्गेश शर्मा, दुर्गा शंकर भील, विद्यालय का स्टॉफ और छात्राएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन वंदना जायसवाल ने किया। आभार वरिष्ठ शिक्षिका हेमलता माथुर ने व्यक्त किया।